जयसिंहनगर: सीधी थाना परिसर में पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई, दी गई सख्त हिदायत
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाने की पुलिस के द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र के गुंडे बदमाशों की चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में सीधी थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के 6 गुंडा बदमाशों को थाने में बुलाकर चेकिंग करते हुए उनकी परेड ली गई एवं अवैध गतिविधियों में शामिल न होने के संबंध में हिदायत दी गई।