जयसिंहनगर: डोमहार में एक व्यक्ति की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु, एडीजीपी ने 30 हजार रूपये का इनाम किया घोषित
शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर ने थाना सीधी क्षेत्र अंतर्गत डोमहार में एक व्यक्ति की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एडीजीपी ने बुधवार को 30 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है, जिस संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी है।ज्ञात हो कि विगत दिनों मृतक रामदमन सिंह गोंड उम्र 55 वर्ष निवासी डोमहार का शव उसके ही घर में खटिया में खून से लथपथ मिला था।