जयसिंहनगर: नगर के वार्ड क्रमांक 4 में अज्ञात कारणों से महिला ने लगाया फांसी हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 4 बंधाबाजार निवासी महिला के फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक में एक महिला ने घर पर फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई है,सूचना पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई कर थाने में मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।