जयसिंहनगर: डोमहार गांव में मृतक के परिजनों से मिले एडीजीपी, घटना स्थल का किया निरीक्षण
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमहार में विगत दिनों एक व्यक्ति की उसके ही घर पर अज्ञात हमलावरों के द्वारा हत्या कर दी गई थी। जहां पर बुधवार की शाम को शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और घटना स्थल का निरीक्षण किया है।