जयसिंहनगर: जयसिंहनगर थाना परिसर में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम किया गया आयोजित
जिले के जयसिंहनगर थाना परिसर में रविवार को पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर उपस्थित लोगों के बीच पुलिस संवाद के संबंध में परिचर्चा की गई, जिसमें निवास क्षेत्रों में सुरक्षा के वातावरण एवं समाधान, जनता की पुलिस से अपेक्षा एवं समाधान, सुरक्षा संबंधी समस्याएं एवं निराकरण का रोडमैप, जनता से सुरक्षा संबंधी सुझाव के साथ ही कई विषयों पर चर्चा की गई।