9 Sept. ताजा खबरें, राहुल गांधी से सुप्रीम कोर्ट तक 17 बड़ी अपडेट | UP-Bihar-Delhi News 📰🔥
#ताजाखबरें #9September2026 #HindiNews #LatestNews #TodayNews #RahulGandhi #Raebareli #SupremeCourt #NIA #UPNews #BiharNews #DelhiNews #RajasthanElection #UttarakhandNews #JammuKashmirNews #HaryanaNews #JharkhandNews #MPHighCourt #OdishaNews #IndiaNews
महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026 बुधवार को वाराणसी में शुरू किया जाएगा। इस वर्ष का अभियान मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण के दूसरे चरण-2.0 के अंतर्गत संशोधित पूरक पोषण कार्यक्रम-एसएनपी दिशा-निर्देशों के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
2 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज रायबरेली में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। ज़िला प्रशासन इस बैठक के लिए विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट और लंबित मामलों का विवरण तैयार कर चुका है
3 आज सुप्रीम कोर्ट में वैवाहिक बलात्कार (Marital Rape) के अपवाद की संवैधानिक वैधता पर cji की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी, साथ ही बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला, और थर्ड ग्रेड DPC मामला जैसे कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई होगी।
4 NIA ने अमेरिकी मैथ्यू वैन डाइक और 6 यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इन पर म्यांमार के विद्रोही समूहों को सैन्य व ड्रोन प्रशिक्षण देने की साजिश का आरोप है।
6 यूपी के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिले के लिए अब जन्मतिथि दर्ज कराने हेतु माता-पिता को शपथपत्र देना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था जन्मतिथि संबंधी त्रुटियों को रोकने और शैक्षिक अभिलेखों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
7 बिहार सरकार ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में संविदा पर कार्यरत प्राध्यापकों और रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में वृद्धि की है। यह बढ़ोतरी 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी, जिससे चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रोत्साहन मिलेगा।
8 दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर नगर निगम (एमसीडी) ने दुर्घटना स्थल से सटी हुई जर्जर इमारत को सार्वजनिक सुरक्षा के हित में ध्वस्त करने का आदेश दिया है।