एससी-एसटी के कथित झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
#jalaun #highlight
उरई/जालौन। जालौन के थाना कैलिया क्षेत्र
के ग्राम ऊंचागांव निवासी मनोज कौरव पुत्र किशोर सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
मनोज कौरव का आरोप है कि ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत चन्द्रप्रकाश ने रंजिश के चलते उनके विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि घटना 5 जून की दर्शाई गई है, जबकि करीब 14 दिन बाद थाना कैलिया थाने में शिकायत देकर उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उनका यह भी दावा है कि वह चन्द्रप्रकाश को शक्ल से भी नहीं जानते और न ही उनका उससे कोई परिचय या विवाद रहा है।
प्रार्थना पत्र में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए। साथ ही कॉल डिटेल, घटना स्थल के साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें।
मनोज कौरव का कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर स्पष्ट हो जाएगा कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। क्योकि जिन लोगो से रंजिश विवाद है यह उनके यहां पंचायत सहायक यह जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्यायोचित कार्रवाई कर निष्पक्ष जांच के माध्यम से न्याय दिलाने की मांग की
Orai, Jalaun | Jun 23, 2026