उद्योग बंधु समिति की बैठक 24 जून को, उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों पर होगी चर्चा
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 24 जून 2026 को अपराह्न 1:00 बजे रानी लक्ष्मीबाई सभागार (विकास भवन), उरई में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में जनपद के उद्यमियों से संबंधित समस्याओं, सुझावों एवं औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उद्यमी संघों के पदाधिकारियों एवं जनपद के सभी उद्यमी बंधुओं, जिनकी उद्योग से संबंधित कोई समस्या अथवा सुझाव हो, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों सहित बैठक में उपस्थित हों। साथ ही संबंधित अधिकारियों से भी अपेक्षा की गई है कि वे विगत बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट �
Orai, Jalaun | Jun 23, 2026