डल्लू भैया की ‘रोज ₹1’ की अपील का असर: दयाल परिवार ने डल्लू भैया को सौंपी सहयोग राशि, समाज को दिया बड़ा संदेश
चित्रकूट धर्मशाला निर्माण के लिए आगे आया दयाल परिवार, समाज को दिया सहयोग का संदेश
जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई
उरई शहर के प्रतिष्ठित दयाल गारमेंट्स परिवार ने चित्रकूट स्थित गहोई धर्मशाला के पुनर्निर्माण एवं विकास के लिए 1 मार्च 2026 से लेकर अब तक की संचित सहयोग राशि अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरौलिया उर्फ डल्लू भैया को भेंट की।
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व डल्लू भैया ने गहोई समाज के प्रत्येक नागरिक से प्रतिदिन मात्र एक रुपये का सहयोग चित्रकूट गहोई धर्मशाला के पुनर्निर्माण एवं व्यवस्थाओं के लिए करने की अपील की थी। उनकी इस पहल को समाज में व्यापक समर्थन मिल रहा है।
उरई में गहोई सेवा मंडल के शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत जब डल्लू भैया दयाल गारमेंट्स परिवार के आवास पहुंचे, तब परिवार की ओर से उनका एवं उनके साथ आए अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार सभी अतिथियों का टीका-चावल लगाकर अभिनंदन किया गया तथा मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान पूरे परिवार एवं उपस्थित समाजजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इसके बाद दयाल गारमेंट्स परिवार ने अपने 15 सदस्यों की प्रतिदिन एक रुपये के हिसाब से संचित सहयोग राशि डल्लू भैया को ससम्मान भेंट की। परिवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस प्रेरणादायी पहल को समाजहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
दयाल गारमेंट्स परिवार का कहना है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का छोटा-सा सहयोग भी धर्मशाला के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकता है। यदि समाज के सभी लोग इस मुहिम से जुड़ें, तो चित्रकूट स्थित गहोई धर्मशाला का पुनर्निर्माण एवं विकास और अधिक गति से किया जा सकता है।
इस अवसर पर दयाल गारमेंट्स परिवार के कृष्ण कुमार रेजा ने गहोई समाज के अन्य परिवारों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार चित्रकूट गहोई धर्मशाला के लिए सहयोग करें, ताकि समाज की इस महत्वपूर्ण धरोहर का पुनर्निर्माण और विकास बेहतर ढंग से किया जा सके।
इस दौरान गौ रक्षा अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, पप्पू कुरेले (कानपुर वाले),दीपक साँवला (महामंत्री), मोहन कनकने (कोषाध्यक्ष) गोविंद नारायण रेजा, जीवन राम सेठ, सत्य प्रकाश गुप्ता (कालू), रामजी रावत, आदर्श गुप्ता (सानू), संतोष कुमार रेजा, पुरुषोत्तम दास गुप्ता (घंटी) एवं इंजीनियर शिवम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#orai #jalaun #गहोईसमाज #GahoiSamaj #ramgopalchhiroulia #डल्लूभैया #Chitrakoot #चित्रकूटगहोईधर्मशाला #दयालगारमेंट्स #up92 #DayalCreationorai #OneRupeeCampaign
#गहोईसेवामंडल #गहोईवैश्यमहासभा #समाजहित
Orai, Jalaun | Jun 23, 2026