हत्या के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
उरई। समाजसेवी विनोद अहिरवार प्रवक्ता डीएवी काॅलेज के साथ मृतक संजू के भाई विवेक दुबे ने पुलिस अधीक्षक जालौन को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि थाना कोतवाली उरई में दर्ज हत्या के मुकदमे के नामजद आरोपी विवेक शुक्ला की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। प्रार्थी का कहना है कि आरोपी की अग्रिम जमानत न्यायालय से निरस्त हो चुकी है, इसके बावजूद वह खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहा है। उसकी अग्रिम जमानत व क्वासिंग आॅफ प्राथिमीकी उच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी है।प्रार्थी ने मामले में शीघ्र गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने की मांग की है।
Orai, Jalaun | Jun 23, 2026