Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
basusunilsingh72
भभुआ थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur
| Oct 30, 2026
MORE NEWS
कैमूर में आयोजित ‘जनता का दरबार’ में जिला पदाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 39 मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिले के सभी स्तरों पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के जनता का दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी प्राप्त मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड एवं सुदूर ग्रामीण पंचायतों तक विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने जन-संवाद कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आम नागरिकों से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों को संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। ऑनलाइन पोर्टल पर की गई प्रविष्टियों के अनुसार, जिला मुख्यालय स्तर पर अब तक 08 अधिकारियों द्वारा 04 नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया, जबकि जिले के 11 प्रखंडों में 11 अधिकारियों की उपस्थिति में 24 नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराईं। इसी प्रकार पंचायत स्तर पर भी अधिकारियों ने 21 नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले के विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों द्वारा आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना, नागरिकों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। जिला नोडल पदाधिकारी ने बताया कि जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। #kaimur #GoodGovernance #PublicGrievance #JanSamvad #PlateauOfBlessings Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 30, 2026
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अवशेष सीएमआर आपूर्ति की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा, 10 नवंबर तक शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी महोदय के कार्यालय कक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अवशेष सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले में अवशेष सीएमआर आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अवगत कराया गया कि अवशेष सीएमआर आपूर्ति की प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि विस्तारित करते हुए अब 10 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले के कुल 18 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के माध्यम से अभी 1,940.26 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति किया जाना शेष है। जिला पदाधिकारी ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर शेष सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तत्परता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए— स्वीकृति आदेश का अविलंब निर्गमन: जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम (SFC) को निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित पैक्स एवं व्यापार मंडलों के पक्ष में नियमानुसार स्वीकृति आदेश (Acceptance Order) अविलंब निर्गत करना सुनिश्चित करें, ताकि सीएमआर आपूर्ति की प्रक्रिया में किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब न हो। दैनिक अनुश्रवण एवं नियमित समीक्षा: जिला सहकारिता पदाधिकारी (DCO) को निर्देशित किया गया कि वे सीएमआर आपूर्ति की प्रतिदिन समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करें तथा संबंधित पैक्सों एवं व्यापार मंडलों से निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए आपूर्ति कार्य में तेजी लाएं। शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करना: सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय-सीमा अर्थात 10 नवंबर 2026 तक अवशेष सीएमआर की शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति राज्य खाद्य निगम/विभाग को सुनिश्चित कराएं। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सीएमआर आपूर्ति के कार्य में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूरी गंभीरता से कार्य करें, ताकि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप आपूर्ति की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जा सके। जिला प्रशासन, कैमूर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सीएमआर आपूर्ति की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु नियमित अनुश्रवण एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। #Kaimur #CMRSupply #PACS #SFC #PlateauOfBlessings #KharifMarketing Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 30, 2026
कैमूर में जिला स्तरीय कला उत्सव-2026 का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा लिच्छवी भवन, भभुआ में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव-2026 में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के चयनित छात्र-छात्राओं ने संगीत, नृत्य, दृश्य कला सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, आत्मविश्वास एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के साथ भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है। प्रतिभा को मंच, रचनात्मकता को पहचान! #KalaUtsav2026 #Kaimur #PlateauOfBlessings #ArtAndCulture #BiharEducation Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 30, 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में भू-अर्जन, NH, NHAI एवं सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा; क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में भू-अर्जन, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) तथा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति, भू-अर्जन, दखल-कब्जा, मुआवजा भुगतान तथा सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान वाराणसी-राँची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे (भारतमाला परियोजना) के निर्माण कार्य एवं भारी वाहनों के परिचालन से क्षतिग्रस्त हुई स्थानीय एवं ग्रामीण सड़कों की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित निर्माण एजेंसियों तथा पथ निर्माण विभाग (RCD) एवं ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) के संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त सड़कों का संयुक्त निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन करें तथा प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य बड़ी निर्माण परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामीण एवं स्थानीय सड़कों की मरम्मत तथा अनुरक्षण की जिम्मेदारी से संबंधित एजेंसियां पीछे नहीं हटें। जहां भी निर्माण कार्य अथवा भारी वाहनों के परिचालन से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां संबंधित विभाग एवं निर्माण एजेंसी आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी नहीं हो। भारतमाला परियोजना के भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान की समीक्षा बैठक में वाराणसी-राँची- कोलकाता एक्सप्रेस-वे (भारतमाला परियोजना) के अंतर्गत भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा की गई। परियोजना के तहत जिले में लगभग 52 किलोमीटर लंबाई में 73 राजस्व ग्रामों की कुल 373.5185 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 73 मौजों में से 72 मौजों का अवार्ड तैयार कर भौतिक दखल-कब्जा दे दिया गया है। परियोजना के लिए प्राप्त कुल 326.62 करोड़ रुपये में से अब तक 2,515 रैयतों के बैंक खातों में 243.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, 38 मौजों के 221 मिसिंग प्लॉट्स, जिनका कुल रकबा 18.2636 हेक्टेयर है, के संबंध में 17 मौजों का पंचाट तैयार कर स्वीकृति हेतु NHAI को भेजा जा चुका है। शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई जारी है। लंबित मामलों के निष्पादन एवं मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने आर्बिट्रेशन न्यायालय एवं सिविल न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिन रैयतों के अभिलेख अथवा आवश्यक साक्ष्य अपूर्ण हैं, उन्हें समय पर नोटिस देकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने तथा पात्र रैयतों को नियमानुसार मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को भूमि की मापी, सत्यापन एवं अन्य लंबित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि भू-अर्जन से संबंधित मामलों का निष्पादन समयबद्ध ढंग से किया जा सके। RCD एवं RWD की सड़कों की भी हुई समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग (RCD) एवं ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) के अंतर्गत आने वाली सड़कों की स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा अनुरक्षण संबंधी मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार की सड़कों का नियमित निरीक्षण करें तथा जहां मरम्मत की आवश्यकता है, वहां समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि यदि किसी राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस-वे अथवा अन्य बड़ी निर्माण परियोजना के कारण RCD या RWD की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, तो संबंधित विभाग एवं निर्माण एजेंसी के बीच समन्वय स्थापित कर मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाए। सड़क सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लंबित मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी करने पर भी बल दिया गया। औद्योगिक पार्क एवं ग्रीनफील्ड हेलीपोर्ट के लिए भूमि चयन की समीक्षा बैठक में जिले में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क तथा एयर फील्ड/ग्रीनफील्ड हेलीपोर्ट के लिए भूमि चयन एवं प्रस्ताव से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रैयतों से अभिलेख शीघ्र उपलब्ध कराने की अपील जिला प्रशासन ने सभी संबंधित रैयतों एवं भू-स्वामियों से अपील की है कि जिनके मुआवजा भुगतान के मामले आवश्यक कागजात या साक्ष्य के अभाव में लंबित हैं, वे संबंधित अंचल कार्यालय अथवा भू-अर्जन कार्यालय में अपने अभिलेख शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा भू-अर्जन, आधारभूत संरचना परियोजनाओं तथा सड़क अनुरक्षण कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। #Kaimur #BharatmalaProject #NHAI #RoadSafety #PlateauOfBlessings Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 30, 2026
कैमूर जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का भव्य समापन दो दिवसीय युवा उत्सव में 400 से अधिक युवाओं ने सात विधाओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं नवाचार का प्रदर्शन किया। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में लिच्छवी भवन, भभुआ में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस उत्सव में 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने सात विधाओं—समूह गायन, समूह लोकनृत्य, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, इनोवेशन चैलेंज एवं लघु वीडियो प्रतियोगिता—में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विधाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी ने युवाओं की प्रतिभा एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे। युवा शक्ति, रचनात्मकता और नवाचार—समृद्ध कैमूर की पहचान! #YouthFestival2026 #Kaimur #PlateauOfBlessings #YouthEmpowerment #ArtAndCulture Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 30, 2026
दतियाव डेरी फार्म के पास चाकू से हमला करने के मामले में नामजद दो अभियुक्त को 24 घंटा के अंदर भभुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Oct 29, 2026
रामगढ़ में वर्ष 2025 में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देश पर जिला प्रशासन ने बेयर हाउस का खोलवाया ताला,डीएम के अलावा प्रतिनिधि रहे उपस्थित
Bhabua, Kaimur | Oct 29, 2026
दतियाव डेयरी फार्म के पास एक ठेकेदार को चाकू मार कर किया घायल,सदर मे इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Oct 29, 2026
भभुआ थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार - Bhabua News