कैमूर में जिला स्तरीय कला उत्सव-2026 का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा
लिच्छवी भवन, भभुआ में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव-2026 में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के चयनित छात्र-छात्राओं ने संगीत, नृत्य, दृश्य कला सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, आत्मविश्वास एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के साथ भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है।
प्रतिभा को मंच, रचनात्मकता को पहचान!
#KalaUtsav2026 #Kaimur #PlateauOfBlessings #ArtAndCulture #BiharEducation
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 30, 2026