Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
यूपी
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
basusunilsingh72
रामगढ़ में वर्ष 2025 में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देश पर जिला प्रशासन ने बेयर हाउस का खोलवाया ताला,डीएम के अलावा प्रतिनिधि रहे उपस्थित
Bhabua, Kaimur
| Oct 29, 2026
MORE NEWS
दतियाव डेयरी फार्म के पास एक ठेकेदार को चाकू मार कर किया घायल,सदर मे इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Oct 29, 2026
माननीय सांसद, सासाराम श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में दिशा (DISHA), जिला विद्युत समिति एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के माननीय सांसद श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार, भभुआ में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), जिला विद्युत समिति (डीईसी) एवं सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सड़क सुरक्षा तथा जनसमस्याओं के समयबद्ध निराकरण की समीक्षा की गई। 🔹 दिशा समिति | विकास योजनाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने तथा जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए। 🔹 जिला विद्युत समिति | विद्युत व्यवस्था एवं सौर ऊर्जा विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा ऊर्जा योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। कुटीर ज्योति योजना (यूएलए) के अंतर्गत 274 तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 401 सोलर संयंत्र स्थापित कर क्रियाशील किए जा चुके हैं। आरडीएसएस योजना के तहत 997 कृषि ट्रांसफॉर्मरों का अधिष्ठापन एवं 699 सर्किट किलोमीटर जर्जर खुले तारों को केबल से बदलने सहित विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। 🔹 सांसद सड़क सुरक्षा समिति | दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्रवाई, यातायात नियमों का अनुपालन तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। प्राप्त 368 हिट एंड रन आवेदनों में से 343 आवेदन संबंधित कार्रवाई हेतु अग्रसारित किए जा चुके हैं। शेष मामलों के निष्पादन, प्रधानमंत्री राहत योजना (PM-RAHAT) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के माननीय सांसद श्री सुधाकर सिंह, माननीय मंत्री मो० जमा खान, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के प्रतिनिधि श्री संजय पांडेय, भभुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के माननीय विधायक श्री भरत बिंद, मोहनिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की माननीया विधायक श्रीमती संगीता कुमारी, रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सतीश कुमार सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रिंकी सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। माननीय सांसद श्री मनोज कुमार ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने पर बल दिया। #Kaimurdm #PlateauOfBlessings #DISHAmeeting #RoadSafety #GoodGovernance Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 28, 2026
नशामुक्ति अभियान, नशामुक्ति दिवस के सफल आयोजन हेतु महत्वपूर्ण बैठक नशामुक्ति अभियान, नशामुक्ति दिवस-2026 के भव्य एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में आज अपराह्न 3:30 बजे उपविकास आयुक्त की गरिमामय अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संबंधित विभागों एवं कार्यालयों के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक की शुरुआत में उपविकास आयुक्त महोदय ने सभी गणमान्य पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत किया तथा नशामुक्ति अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशामुक्ति केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक बनाने का एक महान अभियान है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय एवं समर्पित प्रयास की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए: दिनांक 27 अक्टूबर 2026 से 25 नवम्बर 2026 तक एक माह का नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। दिनांक 26 नवम्बर 2026 को नशामुक्ति दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि राज्य स्तर पर अधिवेशन भवन, पुरानी सचिवालय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा किया जाएगा। जिला स्तर पर नशामुक्ति दिवस के कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन एवं अन्य विभागों से समन्वय नोडल विभाग के रूप में सुनिश्चित किया जाएगा। अन्य प्रमुख निर्णय: 27 अक्टूबर को चैटबॉट का अनावरण कर विभाग एवं जनसामान्य के बीच संवाद को सुगम बनाया जाएगा। नशामुक्ति वाहन/एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। जीविका दीदियों के बीच से ‘नशामुक्ति मित्र’ का गठन कर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नगर निकायों, पंचायतों, विद्यालयों, अस्पतालों, बस स्टैंडों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्लोगन, बैनर, पोस्टर एवं ऑडियो जिंगल्स के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। नशामुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस, मद्यनिषेध पदाधिकारियों एवं अन्य सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उपविकास आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने स्तर पर नोडल पदाधिकारी नामित कर दैनिक प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराएं तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी का प्रतीक बनेगा। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग, जीविका, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, परिवहन विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, समाज कल्याण विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। उपविकास आयुक्त महोदय के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में यह बैठक अत्यंत सफल रही। सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण समर्पण भाव से अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। #Kaimur #NashaMuktBiharAbhiyan2026 #DistrictAdministrationKaimur #PlateauOfBlessings #PublicAwareness Information & Public Relations Department, Government of Bihar Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 28, 2026
विद्यार्थी सहयोग शिविर एवं नशामुक्त बिहार अभियान-2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पटना स्थित अधिवेशन भवन में ‘नशामुक्त बिहार अभियान-2026’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक राज्यभर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कैमूर में आज ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ एवं ‘नशामुक्त बिहार अभियान-2026’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थी सहयोग शिविर: विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन पर जोर देते हुए महाविद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बेहतर शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं उचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही, महाविद्यालय के विकास एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। नशामुक्त बिहार अभियान-2026: कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। डिजिटल जागरूकता: नशामुक्ति अभियान से संबंधित जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई 24×7 व्हाट्सऐप चैटबॉट सुविधा के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मद्यनिषेध अधीक्षक, अन्य संबंधित पदाधिकारी, महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आइए, युवाओं की सक्रिय सहभागिता से नशामुक्त, स्वस्थ एवं खुशहाल बिहार के निर्माण का संकल्प लें। #Kaimur #NashaMuktBiharAbhiyan2026 #StudentWelfare #DistrictAdministrationKaimur #PlateauOfBlessings Government Engineering College Kaimur Information & Public Relations Department, Government of Bihar Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 28, 2026
मिशन कायाकल्प से बदल रही कैमूर के अस्पतालों की सूरत स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित स्वास्थ्य संस्थानों की दिशा में जिला प्रशासन, कैमूर की सकारात्मक पहल। मिशन कायाकल्प के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रंग-रोगन, आकर्षक चित्रांकन, साफ-सफाई एवं परिसर के सौंदर्यीकरण से स्वास्थ्य केंद्र को नया स्वरूप दिया जा रहा है। यह पहल स्वच्छता, बेहतर रखरखाव एवं मरीजों के अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वच्छ स्वास्थ्य संस्थान, स्वस्थ कैमूर! #MissionKayakalp #Kaimur #kaimurdm #AyushmanArogyaMandir #PlateauOfBlessings Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
Kaimur, Bihar | Oct 28, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के परसियां गांव में श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित 251 कुंडीय चातुर्मास महायज्ञ के समापन पर आयोजित संत सम्मेलन में सम्मिलित हुए एवं कहा कि धर्म सम्मेलन के माध्यम से बिहार में शांति, समृद्धि और तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। कैमूर का विकास उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताई। #iprd #PlateauOfBlessings #Kaimur #kaimurdm CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 28, 2026
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कैमूर में जिलापदाधिकारी की उपस्थिति में विद्यार्थी सहयोग शिविर एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा युवाओं की नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पटना स्थित अधिवेशन भवन में ‘नशामुक्त बिहार अभियान-2026’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक राज्यभर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। आइए, मिलकर नशामुक्त, स्वस्थ एवं खुशहाल बिहार का निर्माण करें। #Kaimur #NashaMuktBihar2026 #StudentWelfare #DistrictAdministrationKaimur #PlateauOfBlessings Information & Public Relations Department, Government of Bihar Government Engineering College Kaimur Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 28, 2026
जिला युवा उत्सव-2026 का शुभारंभ, 400 से अधिक प्रतिभागी सात विधाओं में दिखा रहे प्रतिभा कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में लिच्छवी भवन, भभुआ में दो दिवसीय जिला युवा उत्सव-2026 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस उत्सव में समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, कविता लेखन, समूह लोक नृत्य, लघु वीडियो एवं इनोवेशन चैलेंज सहित सात विधाओं में कुल 400 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिला पदाधिकारी ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी कला, रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समापन अवसर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। #DistrictYouthFestival2026 #YouthEmpowerment #CreativeYouth #PlateauOfBlessings #kaimur Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 28, 2026