आरा: रितिक सिंह की हत्या के बाद चंदवा मोड़ पर परिजनों ने शव के साथ किया जाम, गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग
Arrah, Bhojpur | Nov 12, 2026 रितिक सिंह की हत्या और युवराज सिंह को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में परिजनों के द्वारा शव के साथ चंदवा मोड़ को जाम कर दिया गया है। मृतक रितिक सिंह की नानी के द्वारा बताया गया कि उनके नाती की 20 लोगों के द्वारा मिलकर हत्या कर दी गई है। पुलिस प्रशासन सोई हुई है। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए या एनकाउंटर किया जाय।