नवाबगंज: बाराबंकी में सात फर्जी दस्तावेज वाले शिक्षकों को बर्खास्त किया गया, शासन ने वेतन वसूली और मुकदमा दर्ज कराने के दिए आदेश
बाराबंकी के शिक्षा विभाग में शासन स्तरीय जांच के बाद सात शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेज फर्जी पाए गए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक, उत्तर प्रदेश ने सभी को तुरंत बर्खास्त कर दिया। शासन ने इनके वेतन वसूलने और थाने में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। कार्रवाई अभी जारी है।