नवाबगंज: जिले में 45 सहकारी समिति केंद्रों पर यूरिया का होगा वितरण, आधार कार्ड और खतौनी जरूरी
बाराबंकी जनपद में किसानों को यूरिया खाद की आपूर्ति के लिए बड़ी पहल की गई है। जनपद को बुधवार को एचयूआरएल कंपनी से 1170 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ है। इस यूरिया का वितरण 50-50 प्रतिशत के हिसाब से सहकारी और निजी बिक्री केंद्रों के बीच किया जाएगा।गुरुवार सुबह 10 बजे से जनपद की 45 बी-पैक्स समितियों पर यूरिया का वितरण शुरू होगा। वितरण लेखपाल की मौजूदगी में होगा