नवाबगंज: कंपनी बाग स्थित आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कुर्सी विधानसभा में वोटर लिस्ट विवाद को लेकर दी प्रतिक्रिया
बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सपा नेता और पूर्व प्रत्याशी राकेश कुमार वर्मा ने प्रशासन की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में करीब 10 हजार लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।मामला तब शुरू हुआ जब अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया।