नवाबगंज: पब्लिक ऐप की खबर का असर, मौजानीपुर गौशाला के गोवंशों को दूसरे आश्रय स्थल में किया गया स्थानांतरित
बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक स्थित मौजानीपुर ग्राम पंचायत की गौशाला में बदहाली का मामला सामने आया है। पब्लिक ऐप ने बुधवार को इस गौशाला की स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में दिखाया गया था कि मृत गोवंश गौशाला में पड़े हैं। गौशाला में केयरटेकर की अनुपस्थिति के कारण जानवरों को चारा तक नहीं मिल रहा था।