कोटा देवली अरब रोड पर बिजली के हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, लगी आग
आग लगने से मची अफरा तफरी, सड़क पर भी लगा जाम, दमकल ने बुझाई आग
कोटा- देवली अरब रोड पर रविवार को एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया था, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रक में आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक का काफी हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
Sangod, Kota | Aug 23, 2026