कोटा के अयाना अस्पताल में चोरी की वारदात, ताला तोड़कर कंप्यूटर, इनवर्टर और बैटरियां ले गए चोर
अयाना क्षेत्र में चोरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए पीछे की तरफ लगा ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अस्पताल से कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरियां समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अयाना के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश यादव मौके पर पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
Sangod, Kota | Aug 23, 2026