कार के बोनट में घुसा कोबरा, स्नेक केचर ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
स्नेक केचर ने सांप को पकड़कर रावतभाटा रोड के जंगल में सुरक्षित छोड़ा,
कोटा के श्रीनाथपुरम में एक डिजायर कार के आगे के हिस्से में ब्लैक कोबरा घुस गया। करीब दो घंटे तक सांप कार में ही फंसा रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।कार मालिक महावीर नागर ने बताया कि सांप दिखने के बाद उन्होंने स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को फोन पर सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गोविंद शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने करीब 5 फीट लंबे ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर सांप को रावतभाटा रोड के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। गोविंद शर्मा ने बताया कि बारिश में सांप अक्सर गर्म जगह की तलाश में वाहनों में घुस जाते हैं। ऐसे में वाहन चलाने से पहले बोनट की जांच जरूर करनी चाहिए।
Sangod, Kota | Aug 23, 2026