कोटा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के लिए सेम्पल
कार्रवाई के दौरान मिलावट की जांच के लिए 14 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
मिठाई, बेसन के लड्डू, मावा बर्फी, मिल्क केक, नमकीन, कचौरी, दूध, दही, पनीर और घी सहित कुल 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। दुकानदारों को साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने पर FSSAI एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। त्योहारी सीजन में बाहर से आने वाले मावा और पनीर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Sangod, Kota | Aug 23, 2026