सांगोद क्षेत्र के मोईखुर्द गांव में एक घर के पास बने बाड़े में अज्ञात कारणों से लगी आग
आग से टापरी में रखा पशुचारा, 25 कट्टे अनाज व सिंचाई के पाइप व तीस चद्दर जलकर राख
टापरी में अंदर व बाहर बंधी छह भैंस व एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित रामकिशन सुमन, भवानीशंकर व गोपाल ने बताया कि आग शनिवा रात लगी। रविवार सुबह सोकर उठे तो धुआं व आग की लपटे सुलग रही थी। बड़ी मुश्किल से टापरी में बांधे पशुओं को बाहर निकाला। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में पीड़ितों ने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों पर आग लगाने की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग रखी।
Sangod, Kota | Aug 23, 2026