लालगंज: लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, एडीएम की अध्यक्षता में 45 प्रार्थना पत्रों में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार लालगंज में एडीएम भू राजस्व व तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा के नेतृत्व में सोमवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 3प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।