समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 अक्टूबर 2026
आगामी त्योहार एवं सड़क सुरक्षा के आलोक में परिवहन विभाग एवं जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देश पर परिवहन कार्यालय का बड़ा कदम
विशेष जांच अभियान में अब तक 452 वाहनों पर कार्रवाई, 28.47 लाख से अधिक का जुर्माना 28 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगा अभियान
आगामी त्योहारों विशेष रूप से दशहरा के पावन अवसर पर शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी, बक्सर के सख्त निर्देशों के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
त्योहारों के दौरान सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 01 अक्टूबर 2026 से शुरू किए गए।
इस अभियान के तहत 13 अक्टूबर 2026 तक कुल 452 वाहनों के चालान निर्गत किए गए हैं। इसके माध्यम से अब तक 28,47,300 (अट्ठाइस लाख सैंतालीस हजार तीन सौ रुपये) की जुर्माना राशि अधारित की गई है।
जिला परिवहन कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परिवहन विभाग एवं जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सुरक्षा और यातायात नियंत्रण से जुड़ा यह विशेष जांच अभियान 28 अक्टूबर 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।
मुख्य जांच बिंदु एवं प्राथमिकताएँ:
त्योहारों के मौसम में सड़कों पर संभावित भीड़-भाड़ और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों एवं जिले के प्रमुख मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जांच के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
दोपहिया वाहन चालकों द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाना।
चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग न करना।
मालवाहक एवं व्यावसायिक वाहनों में ओवरलोडिंग (क्षमता से अधिक सामान ढोना) अथवा छत पर सवारी बैठाना।
वाहनों के अनिवार्य दस्तावेज (ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा एवं परमिट) अद्यतन न होना।
तेज रफ्तार (ओवर स्पीडिंग), लापरवाही से गाड़ी चलाना एवं नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक लगाना।
जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर का संदेश:
जिला पदाधिकारी बक्सर के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि आगामी दशहरा एवं त्योहारों के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम जनमानस की जीवन रक्षा सुनिश्चित करना है। यह अभियान आगामी 28 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा।
सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट और गाड़ी के वैध कागजात के साथ ही सड़कों पर निकलें तथा यातायात नियमों का पालन कर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #samratchoudhary #bihar Transport Department, Government of Bihar
1 views | Buxar, Bihar | Oct 14, 2026