Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
buxar676
Previous slide
Next slide
प्रशासनिक हस्तक्षेप से थमा चौसा का रामलीला विवाद, विश्वामित्र सेना ने कहा लाट साहब न बने मुलाजिम - लोगों ने जड़ दिया था नगर परिषद कार्यालय पर ताला, एसडीएम व डीएसपी की सराहना विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है
Buxar, Buxar
| Oct 14, 2026
MORE NEWS
न्याय और साहित्य का संगम! बक्सर में स्मृति स्मारिका का विमोचन, न्यायिक पदाधिकारियों और सैकड़ों अधिवक्ताओं की रही मौजूदगी .. खबर कमेंट में..
Buxar, Buxar | Oct 14, 2026
बिजली बिल से मिलेगी राहत? ☀️ सोलर पर ₹98 हजार सब्सिडी, बक्सर में मुफ्त स्कूटी का ऑफर! 📌 डिस्क्रिप्शन: हर महीने भारी बिजली बिल से हैं परेशान? प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर पात्र उपभोक्ताओं को ₹98 हजार तक की सब्सिडी मिल रही है. ☀️ वहीं, बक्सर की नव अवतार सोलर एजेंसी ने ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम पर मुफ्त स्कूटी देने का ऑफर पेश किया है. 🚲 क्या है योजना, कितनी होगी बचत और कैसे मिलेगी सब्सिडी? जानिए बक्सर टॉप न्यूज़ की इस खास रिपोर्ट में. ⚠️ ध्यान दें: स्कूटी एजेंसी का निजी ऑफर है, सरकारी योजना का हिस्सा नहीं. #Hashtags: #BuxarTopNews #Buxar #बक्सर #SolarEnergy PMSuryaGhar SolarPanel FreeScooty SolarSubsidy BiharNews ElectricityBill ViralReels InstagramReels BuxarNews बिहारन्यूज
Buxar, Buxar | Oct 14, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 अक्टूबर 2026 विधि-व्यवस्था संधारण, श्रावणी मेला एवं बाढ़ आपदा के दौरान सराहनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों का जिला प्रशासन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित जिला प्रशासन बक्सर द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण, श्रावणी मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन तथा बाढ़ आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य द्वारा पदाधिकारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता एवं जनसेवा की भावना की सराहना की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि “जिला प्रशासन की सफलता टीम भावना, आपसी समन्वय और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा बाढ़ आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को समय पर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने में पदाधिकारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। यह सम्मान उनके समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। हमें इसी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहना है।” पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने आपसी समन्वय, अनुशासन और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बाढ़ आपदा के समय चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में योगदान देने वाले सभी कर्मी प्रशंसा के पात्र हैं। इस प्रकार का सम्मान समारोह कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।” जिला प्रशासन ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा जनकल्याण के कार्यों में इसी प्रकार समर्पण, संवेदनशीलता और टीम भावना के साथ कार्य करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #samratchoudhary #bihar
Buxar, Bihar | Oct 14, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 अक्टूबर 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यटन, उद्योग, जीविका, बियाडा एवं VB-G RAM G से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में पर्यटन, उद्योग, जीविका, बियाडा एवं VB-G RAM G से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों, लंबित कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने पर बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने पर्यटन स्थलों को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उद्योग एवं बियाडा से संबंधित कार्यों की समीक्षा के क्रम में जिले में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, उपलब्ध औद्योगिक भूमि एवं आधारभूत संरचनाओं के समुचित उपयोग, निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को औद्योगिक विकास से जुड़े मामलों में समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जीविका के कार्यों की समीक्षा के दौरान स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने, स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों का विस्तार करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ने पर जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल करने का निर्देश दिया। VB-G RAM G से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए योजना के प्रावधानों के अनुरूप कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, संबंधित विभागों के बीच समन्वय तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने तथा कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करें, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा विभागीय समन्वय के साथ विकासात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करें। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #samratchoudhary #bihar
Buxar, Bihar | Oct 14, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 अक्टूबर 2026 आगामी त्योहार एवं सड़क सुरक्षा के आलोक में परिवहन विभाग एवं जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देश पर परिवहन कार्यालय का बड़ा कदम विशेष जांच अभियान में अब तक 452 वाहनों पर कार्रवाई, 28.47 लाख से अधिक का जुर्माना 28 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगा अभियान आगामी त्योहारों विशेष रूप से दशहरा के पावन अवसर पर शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी, बक्सर के सख्त निर्देशों के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारों के दौरान सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 01 अक्टूबर 2026 से शुरू किए गए। इस अभियान के तहत 13 अक्टूबर 2026 तक कुल 452 वाहनों के चालान निर्गत किए गए हैं। इसके माध्यम से अब तक 28,47,300 (अट्ठाइस लाख सैंतालीस हजार तीन सौ रुपये) की जुर्माना राशि अधारित की गई है। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परिवहन विभाग एवं जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सुरक्षा और यातायात नियंत्रण से जुड़ा यह विशेष जांच अभियान 28 अक्टूबर 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। मुख्य जांच बिंदु एवं प्राथमिकताएँ: त्योहारों के मौसम में सड़कों पर संभावित भीड़-भाड़ और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों एवं जिले के प्रमुख मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जांच के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: दोपहिया वाहन चालकों द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाना। चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग न करना। मालवाहक एवं व्यावसायिक वाहनों में ओवरलोडिंग (क्षमता से अधिक सामान ढोना) अथवा छत पर सवारी बैठाना। वाहनों के अनिवार्य दस्तावेज (ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा एवं परमिट) अद्यतन न होना। तेज रफ्तार (ओवर स्पीडिंग), लापरवाही से गाड़ी चलाना एवं नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक लगाना। जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर का संदेश: जिला पदाधिकारी बक्सर के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि आगामी दशहरा एवं त्योहारों के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम जनमानस की जीवन रक्षा सुनिश्चित करना है। यह अभियान आगामी 28 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा। सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट और गाड़ी के वैध कागजात के साथ ही सड़कों पर निकलें तथा यातायात नियमों का पालन कर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #samratchoudhary #bihar Transport Department, Government of Bihar
Buxar, Bihar | Oct 14, 2026
बुनियाद केंद्र में प्रदत्त सेवाओं के बारे में जानकारी हेतु:- जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र @followers @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Social Welfare Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar
Buxar, Bihar | Oct 14, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 अक्टूबर 2026 बाल श्रम के विरुद्ध बक्सर शहरी क्षेत्र में धावा दल की सघन जांच, नहीं मिले बाल श्रमिक आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर के आदेशानुसार बक्सर शहरी क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन के उद्देश्य से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा गठित धावा दल ने सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान धावा दल द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, गलियों तथा ऐसे संभावित स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया, जहां बाल श्रमिकों से काम कराए जाने की आशंका रहती है। जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान या स्थल पर बाल श्रमिक नहीं पाए गए। इस अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बक्सर सदर, राजपुर एवं इटाढ़ी के साथ स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के कार्यकर्ता श्री अजीत कुमार उपस्थित थे। जिला प्रशासन द्वारा बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन तथा बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। धावा दल के माध्यम से नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर बाल श्रम की रोकथाम एवं इसके विरुद्ध जन-जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य बक्सर जिले को बाल श्रम से मुक्त बनाना तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #BuxarNews
Buxar, Bihar | Oct 14, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 अक्टूबर 2026 ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने की समीक्षा, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन एवं लाभुकों को त्वरित लाभ उपलब्ध कराने का दिया निर्देश आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग सह सूचना जन संपर्क विभाग, बिहार सरकार, श्री श्रवण कुमार जी की अध्यक्षता में जिला अतिथि गृह, बक्सर में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास योजनाओं, मनरेगा, VB-G RAM-G योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जीविका तथा सोशल ऑडिट से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। माननीय मंत्री महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आवास योजनाओं एवं मनरेगा की समीक्षा आवास योजनाओं की समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री ने भूमिहीन आवास लाभुकों को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने तथा मनरेगा के तहत देय मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करते हुए आवास योजनाओं को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित आवासों को भी अविलंब पूर्ण कराने पर बल दिया गया। सर्वेक्षण के दौरान पात्र पाए जाने के बावजूद चयनित लाभुकों की सूची में जिन व्यक्तियों का नाम शामिल नहीं है, उनके मामलों की विशेष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रहे। VB-G RAM-G योजना के अंतर्गत निर्माण एवं वृक्षारोपण पर जोर VB-G RAM-G योजना की समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भवनों एवं ग्रामीण हाट भवनों के निर्माण के साथ-साथ वृक्षारोपण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया। माननीय मंत्री महोदय ने वृक्षारोपण कार्यों की प्रभावशीलता एवं पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के लिए वन पोषकों को समय पर भुगतान करने का भी निर्देश दिया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील बनाने का निर्देश लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा के दौरान सभी गैर-क्रियाशील सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र क्रियाशील बनाने तथा उनकी नियमित उपयोगिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जीविका दीदियों के उत्पादों की मार्केटिंग एवं बिक्री पर विशेष ध्यान जीविका की समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री महोदय ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग एवं बिक्री के लिए उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य जीविका दीदियों के उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाना तथा उनकी आय एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है। सोशल ऑडिट के लंबित मामलों का एक माह में निष्पादन बैठक में सोशल ऑडिट से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित मामलों का एक माह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने को कहा गया। माननीय मंत्री महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उक्त समीक्षा बैठक में माननीय विधायक, राजपुर, माननीय विधायक, डुमरांव, उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, निदेशक डीआरडीए, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #samratchoudhary #bihar
Buxar, Bihar | Oct 14, 2026