समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 अक्टूबर 2026
विधि-व्यवस्था संधारण, श्रावणी मेला एवं बाढ़ आपदा के दौरान सराहनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों का जिला प्रशासन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
जिला प्रशासन बक्सर द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण, श्रावणी मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन तथा बाढ़ आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य द्वारा पदाधिकारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता एवं जनसेवा की भावना की सराहना की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि “जिला प्रशासन की सफलता टीम भावना, आपसी समन्वय और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा बाढ़ आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को समय पर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने में पदाधिकारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। यह सम्मान उनके समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। हमें इसी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहना है।”
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने आपसी समन्वय, अनुशासन और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बाढ़ आपदा के समय चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में योगदान देने वाले सभी कर्मी प्रशंसा के पात्र हैं। इस प्रकार का सम्मान समारोह कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
जिला प्रशासन ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा जनकल्याण के कार्यों में इसी प्रकार समर्पण, संवेदनशीलता और टीम भावना के साथ कार्य करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #samratchoudhary #bihar
Buxar, Bihar | Oct 14, 2026