समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 अक्टूबर 2026
बाल श्रम के विरुद्ध बक्सर शहरी क्षेत्र में धावा दल की सघन जांच, नहीं मिले बाल श्रमिक
आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर के आदेशानुसार बक्सर शहरी क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन के उद्देश्य से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा गठित धावा दल ने सघन जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान धावा दल द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, गलियों तथा ऐसे संभावित स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया, जहां बाल श्रमिकों से काम कराए जाने की आशंका रहती है। जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान या स्थल पर बाल श्रमिक नहीं पाए गए।
इस अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बक्सर सदर, राजपुर एवं इटाढ़ी के साथ स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के कार्यकर्ता श्री अजीत कुमार उपस्थित थे।
जिला प्रशासन द्वारा बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन तथा बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। धावा दल के माध्यम से नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर बाल श्रम की रोकथाम एवं इसके विरुद्ध जन-जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य बक्सर जिले को बाल श्रम से मुक्त बनाना तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #BuxarNews
Buxar, Bihar | Oct 14, 2026