☀️ हर घर सौर ऊर्जा की ओर — प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मिलेगी नई गति
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा योजना के तहत बैंक ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई।
📌 दिए गए प्रमुख निर्देश:
🔹 ऋण वितरण में तेजी — लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
🏦 बैंकवार समीक्षा — LDM सभी संबंधित बैंकर्स के साथ भौतिक बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा करें।
⏱️ समयबद्ध ऋण उपलब्धता — पात्र आवेदकों को अनावश्यक विलंब के बिना ऋण उपलब्ध कराया जाए।
📊 नियमित मॉनिटरिंग — बैंकवार प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए ठोस उपलब्धि सुनिश्चित की जाए।
🏠 सोलर पैनल अधिष्ठापन को गति — ऋण प्रक्रिया तेज कर अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ा जाए।
🌞 सौर ऊर्जा अपनाएं • बिजली खर्च घटाएं • स्वच्छ ऊर्जा से आदर्श जहानाबाद बनाएं।
#प्रधानमंत्रीसूर्यघर #सौरऊर्जा #विकसितभारत #समृद्धबिहार #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
34 views | Jehanabad, Bihar | Sep 9, 2026