🔹 सहयोग से समाधान — माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने जहानाबाद के तीन परिवादों की समीक्षा कर त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन पर दिया जोर
राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा सहयोग/एस.एल.एस.पी. पोर्टल पर प्राप्त परिवादों की समीक्षा के क्रम में जहानाबाद जिले से संबंधित तीन मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा मामलों में की गई कार्रवाई एवं वर्तमान स्थिति से माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।
📍जिला पदाधिकारी द्वारा स्थिति से कराया गया अवगत
🔸 शिक्षा विभाग: स्वर्गीय प्रधानाध्यापक श्री रमेश नंदन शर्मा के ₹1,51,910/- एम.ए.सी.पी. वेतन-अंतर के भुगतान की कार्रवाई अंतिम चरण में है।
🔸 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: हबलीपुर, सैस्ताबाद में आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने हेतु 15 सितम्बर 2026 को कार्रवाई निर्धारित है।
🔸 नगर विकास एवं आवास विभाग: नगर पंचायत काको, वार्ड-09 में नल-जल व्यवस्था हेतु ₹29.92 लाख की निविदा प्रकाशित की गई है; तकनीकी बिड 17 सितम्बर 2026 को निर्धारित है।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूर्ण कर परिवादियों को शीघ्र वास्तविक राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
✅ सहयोग से समाधान — जनसमस्याओं का समयबद्ध निष्पादन, प्रशासन की प्राथमिकता।
#सहयोग_से_समाधान #राज्यस्तरीय_सहयोग_कार्यक्रम #जनसमस्या_समाधान #जिलाप्रशासनजहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Soochna Jansampark
Jehanabad, Bihar | Sep 8, 2026