विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड के गांवों में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
विष्णुगढ़ प्रखंड के गांवों में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शनिवार को विष्णुगढ़ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान और उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों समेत कोचिंग संस्थानों में शिक्षकों को सम्मानित करने के लिएकार्यक्रम हुए।