अमनारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र की उपलब्धि, छात्र सिद्धार्थ ने निबंध स्पर्धा में जीता जिला स्तरीय पुरस्कार। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में क्षेत्र के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के निबंध लेखन में सिद्धार्थ कुमार ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।