विष्णुगढ़: विष्णुगढ़, दारू और टाटीझरिया के शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, महाशिवरात्रि पर क्षेत्र हुआ शिवमयी
विष्णुगढ़, दारू और टाटीझरिया के शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, महाशिवरात्रि पर शिवमयी हुआ क्षेत्र। शिव और शक्ति के पावन मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि रविवार को विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड में पूरी आस्था, हर्षोल्लास और आध्यात्मिक जीवंतता के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।