विष्णुगढ़: टाटीझरिया चौक के पास एनएच-522 पर हाइवा ने कार को मारी टक्कर, चालक बाल-बाल बचा
एनएच-522 टाटीझरिया चौक के पास हाइवा की टक्कर से नई नवेली कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा चालक। एनएच-522 हजारीबाग-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग पर टाटीझरिया चौक के समीप शुक्रवार को हाइवा और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। कार चालक छोटा डहरभंगा निवासी महेंद्र ठाकुर (पिता- मथुरा ठाकर) है।