राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 के गादेर घाटी पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, बाइक चालक हुआ गंभीर घायल
Raghogarh, Guna | Jun 10, 2024 गुना के धरनावदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 की गादेर घाटी पर गुना से राघोगढ़ जा रहे तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। प्रदीप शर्मा नाम के युवक की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के पायलट भूपेंद्र जाट, EMT समीक्षा राजपूत ने प्राथमिक उपचार कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया है।