राघोगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत राघोगढ़ क्षेत्र की पुरानी जल संरचनाओं को बनाया जा रहा उपयोगी; जनपद पंचायत सीईओ राघोगढ़
राघोगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुराने तालाब कुआ बावड़ी आदि की साफ सफाई कर पुरानी जल संरचनाओ को मरम्मत कराई जा रही है। जनपद पंचायत राघौगढ़ सीईओ शैलेंद्र यादव ने 8 जून को बताया, क्षेत्र की विभिन्न पंचायतो में जल स्रोतो का निर्माण, संरक्षण कर नारे लेखन से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।