राघोगढ़: रुठियाई में बहन को पीट रहे जीजा ने बचाने गए साले के सर में मारा सरिया, घायल अस्पताल में भर्ती, थाना में की शिकायत
धरनावदा थाना क्षेत्र के रुठियाई में पड़ोस में रहने वाले जीजा दिलीप प्रजापति पर साले सुनील प्रजापति ने मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत में पुलिस को बताया, जीजा दिलीप बहन से मारपीट कर रहा था। मैं बचाने गया तो सर में लोहे का सरिया दे मारा। फरियादी सुनील प्रजापति की बहन से दिलीप प्रजापति निवासी कुंभराज की शादी हुई है। दिलीप की बहन से सुनील ने शादी की है।