राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 पर साड़ा कॉलोनी के पास तेज रफ्तार कार ने दो गायों को रौंदा, मौके पर हुई मौत
गुना के राघोगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर साड़ा कॉलोनी के पास तेज रफ्तार कार ने 7 जून को दो गायों को रौंद दिया। दोनों गाय की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए लोग हाईवे पर एकत्रित हुए कार चालक को चांटे मारने वीडियो वायरल हुए हैं। इस दौरान भीड़ का हिस्सा बने कुछ लोगों में आपसी विवाद होने के वीडियो भी वायरल हुए हैं।