राघोगढ़: एनएफएल के पास अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सीआईएसएफ और वन विभाग राघोगढ़ ने किया पौधारोपण
राघोगढ़ तहसील के विजयपुर में एनएफएल के पास अतिक्रमण मुक्त खाली पड़ी वन भूमि पर राघोगढ़ वन विभाग, एनएफएल कि CISF इकाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी KC अहीर, CISF उप कमांडेंट विजय सोनवाने, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी DVS जाटव मौजूद रहे। शीशम सप्तपर्णी नीम गुलमोहर चिरोल के पौधे लगाए गए।