राघोगढ़: रुठियाई की चौपट नदी में तहसीलदार, सीएमओ, पटवारी नगर पालिका अमले के साथ पहुंचे की गई साफ सफाई खबर का हुआ असर
राघोगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में रुठियाई की चौपट नदी में लोगों द्वारा घरों दुकानों मेडिकल आदि से निकलने वाला कचरा फेंका जा रहा था। नदी दूषित होकर नाले में तब्दील होती जा रही थी। खबर दिखाए जाने के बाद 8 जून को राघोगढ़ तहसीलदार, सीएमओ, पटवारी अमले के साथ पहुंचे। तीन जेसीबी एवं नगर पालिका कर्मियों ने सफाई की। नदी में कचरा फेंकने वालों को जुर्माने की चेतावनी दी।