कोरांव: एसडीएम ने बूथों पर जाकर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया, बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने शनिवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक तहसील क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। एसडीएम ने दर्जन भर से ज्यादा बूथों पर फॉर्म 6 की संख्या और नए जोड़े गए मतदाताओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए।