कटोरिया: कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगातार बारिश से जलजमाव
Katoria, Banka | Sep 24, 2026 बुधवार से लगातार रूक-रूककर हो रही बारिश से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया परिसर में जलजमाव का नजारा बना रहा। परिसर में जलजमाव से गुरुवार को अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम से पानी का समुचित निकास नहीं होने से घंटों तक जलजमाव की स्थिति बनी रही।