बस्तर मुन्ने कार्यक्रम से चमेली को मिला शिक्षा का नया अवतार
पालक नहीं होने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्राम चनियागांव की चमेली कुंजाम की पढ़ाई कक्षा 6वीं के बाद रुक गई थी।
स्थानीय पत्रकार के माध्यम से जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ पहल की। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत चमेली का जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तैयार कराया गया।
इसके बाद उसकी आगे की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय, बेड़मा में कक्षा 7वीं में प्रवेश दिलाया गया।
अब चमेली आवासीय विद्यालय में रहकर नियमित शिक्षा प्राप्त कर सकेगी और अपने बेहतर भविष्य के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
प्रशासन की पहल से छूटी पढ़ाई फिर शुरू हुई, चमेली के सपनों को मिली नई राह।
#BastarMunne #SushasanSarkar #Chhattisgarh #Education #GoodGovernance
3 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 2, 2026