अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में कोण्डागांव जिले में 01 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वयस्कों को साक्षर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है।
पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अपने दादा-दादी, नाना-नानी एवं माता-पिता को पढ़ना-लिखना सिखाने, असाक्षरों का पंजीयन, साक्षरता संगोष्ठी, साक्षरता चौपाल, पुस्तक वाचन, डिजिटल एवं व्यावसायिक साक्षरता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
साक्षर नागरिक, सशक्त समाज और विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण कदम है।
#InternationalLiteracyDay #ULLAS #NavBharatSaksharta #LiteracyPakhwada #SushasanSarkar Chhattisgarh
1 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 2, 2026