राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत कोण्डागांव के ग्राम पंचायत जोबा में 30 महिला स्व-सहायता समूह सदस्यों के लिए एक माह का सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सूट, ब्लाउज, साड़ी सेट सहित विभिन्न वस्त्रों की सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस पहल से महिलाएं अपने गांव में ही स्वरोजगार शुरू कर आय बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी और ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।
#Bihan #महिला_सशक्तिकरण #LakhpatiDidi #Kondagaon #Chhattisgarh SushasanSarkar
1 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 31, 2026