सेवा सेतु बना ग्रामीणों के लिए सुविधा का माध्यम
अब शासकीय सेवाओं के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं, गांव में ही समाधान।
ग्राम बड़ेकनेरा निवासी दिव्यांग श्री विक्रम सिंह कश्यप ने अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु से अपना विवाह प्रमाण पत्र बनवाया। उन्होंने केंद्र में आवश्यक दस्तावेज जमा किए और करीब एक सप्ताह में प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया।
दिव्यांग होने के कारण जिला मुख्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानी से उन्हें राहत मिली। उन्होंने सेवा सेतु जैसी सुविधा को ग्रामीणों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
डिजिटल सेवाओं की गांव तक पहुंच—सुशासन का मजबूत कदम।
#SevaSetu #SushasanSarkar #Chhattisgarh #DigitalIndia #GoodGovernance
39 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 2, 2026