न्याय की पहुंच बढ़ाने पैरालीगल वॉलिंटियर्स निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में पैरालीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री खिलावन राम रिगरी ने की।
उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता की पहुंच सुनिश्चित करना है।
पैरालीगल वॉलिंटियर्स को ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर कमजोर, वंचित, आर्थिक रूप से असमर्थ लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने और आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं अन्य वंचित वर्गों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लोक अदालत, मध्यस्थता एवं निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
उद्देश्य स्पष्ट है—आर्थिक या सामाजिक कारणों से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।
#LegalAid #LegalAwareness #DLSA #SushasanSarkar #Chhattisgarh