कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर धूल का कहर, शाम में भी छाया अंधेरा, वायरल वीडियो में दिखी यात्रियों की परेशानी
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर इन दिनों जाम के साथ धूल की समस्या भी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इसी बीच सड़क पर उड़ती धूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे सूर्यास्त के समय सड़क पर धूल का ऐसा गब्बर छाया हुआ है कि उजाले से ज्यादा अंधेरा नजर आ रहा है।