मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने धवा गाँव में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मड़ावरा थाना पुलिस ने धवा गाँव में लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सोमवार को दोपहर 12 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति धवा गांव में लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग कर रहा है।इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।