पिपरा: हरिहरगंज में नगर पंचायत के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने एक घंटा श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प लिया, दिया संदेश
Pipra, Palamu | Oct 1, 2026 स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए अभियान में नगर पंचायत के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।